स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) पर महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और करीब 8 लाख रुपये के जेवर व नकदी हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में वह अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात तत्कालीन तैनात दारोगा नरेश बाबू से हुई। आरोप है कि दारोगा ने पहले न्याय दिलाने, फिर नौकरी लगवाने और अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का भरोसा दिलाया। महिला का आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका जबरन गर्भपात भी कराया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि फरवरी 2026 में आरोपी ने बेटे की शादी का हवाला देकर उससे करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी ले ली। जब उसने अपने रुपये और जेवर वापस मांगे तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर फोटो और वीडियो सहित अन्य साक्ष्य सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच एसपी (दक्षिण) को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर