भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिसकर्मी समेत दो घायल
- 4m ago
हाथरस में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुरसान कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड का शराब के नशे में हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड लोकेंद्र सिविल कपड़ों में कलेक्ट्रेट के पास नशे की हालत में घूमता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कई घंटों तक बंबा के कीचड़ में पड़ा रहा और बाद में सड़क किनारे बैठ गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जब राहगीरों ने उसे वहां से हटने के लिए कहा तो वह उनसे बहस करने लगा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से नशे की हालत में दिखाई दे रहा है।
होमगार्ड की पहचान लोकेंद्र के रूप में हुई है, जो मुरसान कोतवाली में तैनात बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सादाबाद जयेंद्र नाथ अस्थाना ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुरसान कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड का शराब के नशे में हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड लोकेंद्र सिविल कपड़ों में कलेक्ट्रेट के पास नशे की हालत में घूमता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कई घंटों तक बंबा के कीचड़ में पड़ा रहा और बाद में सड़क किनारे बैठ गया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब राहगीरों ने उसे वहां से हटने के लिए कहा तो वह उनसे बहस करने लगा। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। होमगार्ड की पहचान लोकेंद्र के रूप में हुई है, जो मुरसान कोतवाली में तैनात बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सादाबाद जयेंद्र नाथ अस्थाना ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL