मिठाई लेने उतरा युवक, चलती कार लेकर फरार हुआ बदमाश

  • 27d Ago 213 Views


हापुड़ में दिनदहाड़े कार चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर मिठाई लेने दुकान में गया था। तभी घात लगाए बैठे बदमाश ने चलती हालत में कार लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना हापुड़ शहर के व्यस्त बाजार इलाके की है। युवक कुछ देर के लिए कार को स्टार्ट हालत में छोड़कर मिठाई खरीदने दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते कार लेकर फरार हो गया।

वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी कार लेकर निकल चुका था। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई। शहर के आसपास नाकेबंदी कर वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now