मथुरा में मुहर्रम - ताजियों के साथ उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा में निकले जुलूस

  • 8h ago
  • 97 views


धर्मनगरी मथुरा में मुहर्रम के अवसर पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को अकीदत और गम के साथ याद किया गया। जिलेभर में पारंपरिक ताजियों के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

सदर बाजार, डीग गेट, भरतपुर गेट, कठौती कुआं सहित शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से निकले ताजिए होलीगेट, द्वारिकाधीश और चौक बाजार होते हुए करबला पहुंचे। देर रात गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

जुलूस के दौरान मातमी धुनों के बीच अंजुमनों ने मातम किया, जबकि युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं और श्रद्धालुओं के बीच लंगर का वितरण भी किया गया। पूरे रास्ते "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं।

शिया समाज के लोगों ने बताया कि जनपद के इमामबाड़ों और घरों में मजलिसों का आयोजन कर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया गया। वहीं, पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now