पड़ोसियों से विवाद के बाद 7 साल के मासूम को लगा पशुओं का इंजेक्शन! 6 दिन बाद मौत से सनसनी

  • 10h ago
  • 104 views


उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 7 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों से हुए विवाद के दौरान एक युवक ने बच्चे को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

बताया जा रहा है कि घटना 21 जून को हुई थी। बच्चे की मां का आरोप है कि पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई और जब वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचीं तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उनके बेटे रूहान को पशुओं का इंजेक्शन लगा दिया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उसे जिला अस्पताल और फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। साथ ही, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now