DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
ब्रज की पावन धरती से संगीत जगत को एक और उभरती हुई आवाज़ मिली है। मथुरा के युवा भजन गायक गौरांश गौड़ ने अपनी मधुर गायकी से संगीत प्रेमियों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। देश की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी रेड रिबन ने गौरांश को अपना भजन रिलीज करने का अवसर दिया, जिसके तहत उन्होंने 'राधा रानी कृपा कीजिए' भजन को अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत किया। 1 जून को रिलीज हुआ यह भजन लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
शनिवार को डेंपियर नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस उपलब्धि की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि गौरांश के पिता और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रामेश्वर गौड़ ने वर्षों से संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके पुत्र गौरांश को राष्ट्रीय स्तर की म्यूजिक कंपनी से मंच मिलना पूरे मथुरा और ब्रज के लिए गर्व की बात है।
वहीं, रामेश्वर गौड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य ब्रज की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मथुरा के कलाकारों को और बड़े अवसर मिलेंगे तथा संभव है कि भविष्य में सा रे गा मा पा और इंडियन आइडल जैसी प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिताओं के ऑडिशन भी मथुरा में आयोजित हों।
ब्रज की नई पीढ़ी की यह सफलता एक बार फिर साबित कर रही है कि श्रीकृष्ण की नगरी की संगीत परंपरा आज भी देशभर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर