मथुरा में जल्द निकलेगी 786 पदों पर आंगनबाड़ी भर्ती! कार्यकर्ता और हेल्पर बनने का सुनहरा मौका

  • 8h ago
  • 99 views


मथुरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया है कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती का विज्ञापन अगले एक-दो दिनों में जारी होने की संभावना है।

वीओ:
जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार, जिले में इस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 236 पद और हेल्पर (सहायिका) के करीब 550 पद रिक्त हैं। इसके अलावा त्यागपत्र, मृत्यु और अन्य कारणों से खाली हुए पदों को भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। वहीं, पदोन्नति से संबंधित रिक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भर्ती पूरी होने के बाद जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन रिक्त पदों के कारण प्रभावित हो रहा है, उन्हें भी नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। भर्ती की पात्रता, आवेदन तिथि और अन्य विस्तृत जानकारी विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now