DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 36,103 छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए लक्ष्य जारी कर दिए गए हैं और 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
वीओ:
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य हर युवा को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना में आईटी (IT-ITES), हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अपैरल, ब्यूटी एंड वेलनेस, मैनेजमेंट, ग्रीन जॉब्स और एग्रीकल्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। प्रत्येक बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अनुसार, सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में प्रशिक्षण शुरू करना होगा। साथ ही प्रशिक्षण शुरू होने के सात कार्य दिवस के भीतर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करानी होगी। समय-सीमा का पालन न करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर