ब्रज BJP के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बांके बिहारी के दरबार में लगाई हाजिरी, विकास का लिया संकल्प

  • 1 day ago
  • 180 views


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने शुक्रवार को वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र उनके लिए आस्था और सेवा की भूमि है। पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

ब्रज आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और क्षेत्र के विकास को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की।

पूरन लाल लोधी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now