DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली–कोसीकलां ईएमयू ट्रेन का संचालन अब धौलपुर जंक्शन तक बढ़ा दिया है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेगी। ट्रेन के विस्तार के साथ इसकी समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है।
नई समय-सारिणी के अनुसार, यह ईएमयू ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर कोसीकलां सुबह 6:35 बजे, मथुरा जंक्शन सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे मथुरा से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे धौलपुर जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन धौलपुर से शाम 4:00 बजे चलेगी, मथुरा जंक्शन शाम 5:55 बजे पहुंचेगी और शाम 6:00 बजे मथुरा से रवाना होकर कोसीकलां 7:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे के इस फैसले से मथुरा, कोसीकलां, आगरा, धौलपुर, पलवल और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्रीय रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर