हरिद्वार जा रहे परिवार की खुशियां उजड़ीं! एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 4 की मौत, 3 घायल

  • 57 days ago
  • 574 views


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक परिवार हरिद्वार स्नान और दर्शन के लिए जा रहा था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के पास उनकी ग्रैंड विटारा कार को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में पति-पत्नी, बुजुर्ग मां और 9 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now