DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब केशीघाट स्थित पांटून पुल के पास यमुना किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय नाविकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने बनियान, पजामा और पैरों में काली सैंडल पहन रखी थी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब केशीघाट स्थित पांटून पुल के पास यमुना किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय नाविकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने बनियान, पजामा और पैरों में काली सैंडल पहन रखी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!