DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर टैंक के अंदर ही गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के सफाई कार्य कराए जाने की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर