BREAKING NEWS: अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, कोसीकलां पुलिस की कार्रवाई

  • 1 day ago
  • 147 views


मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून की रात करीब 10:30 बजे कोटवन चौकी क्षेत्र में केनरा बैंक के सामने सरकारी ट्यूबवेल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीतम पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह, निवासी ग्राम नबीपुर, थाना कोसीकलां के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now