मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, जिला अस्पताल में प्रदर्शन

  • 134d Ago 477 Views


उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने इमरजेंसी के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में इमरजेंसी के सामने एकत्र होकर कार्य बहिष्कार किया और धरना प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार का पालन-पोषण और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now