माँ नन्दा जात यात्रा: दुर्गम रास्तों पर उत्तराखंड पुलिस मुस्तैद, ड्रोन और वायरलेस से रखी जा रही नजर

  • 2d Ago 150 Views


माँ नन्दा जात यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस के जवान दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर पूरी तरह मुस्तैद रहे। यात्रा मार्ग में आने वाली कठिन चढ़ाइयों और संकरे मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तत्परता से संभाला। मोबाइल नेटवर्क से दूर स्थित क्षेत्रों में भी निरंतर संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से चमोली पुलिस दूरसंचार के जवानों ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अंतर्गत यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर वायरलेस एंटीना लगाए गए और ड्यूटी में तैनात जवानों को वायरलेस सेट उपलब्ध कराए गए। इस विशेष व्यवस्था से आवश्यक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव हो सका और तैनात बल के बीच आपसी समन्वय कायम रहा। इसी के साथ ही, यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग किया गया और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की गई। इस प्रकार दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों और मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और चमोली पुलिस दूरसंचार के जवानों ने माँ नन्दा जात यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now