संरक्षित वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए; कार्रवाई जारी रहने...
- 10h ago
मथुरा के मगोरा थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मगोरा थाने का कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया जाएगा। फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उनका कहना था कि पुलिस का उद्देश्य अपराधमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
मथुरा के मगोरा थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मगोरा थाने का कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया जाएगा। फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उनका कहना था कि पुलिस का उद्देश्य अपराधमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!