📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

B R E A K I N G   N E W S : आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, शिक्षक कैशलेस योजना का भी होगा शुभारंभ

  • 1 day ago
  • 113 views


आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से दो दिवसीय आगरा दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आगरा को 53 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

इस दौरान स्वास्थ्य, सड़क, जल निकासी, पर्यटन, महिला सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा, जिससे आगरा के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now