संरक्षित वन भूमि पर चला वन विभाग का बुलडोजर, अवैध बैनर-पोस्टर हटाए; कार्रवाई जारी रहने...
- 10h ago
मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस को बुधवार तड़के बड़ी सफलता मिली। 23 जुलाई को ग्राम ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला में कर्मचारी पर हमला कर गोवंश ले जाने की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें आरक्षी सोनू गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब 12:25 बजे नाले पर बने कूड़ेदान के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में राजू पुत्र जसौन्दी निवासी बुलंदशहर के बाएं पैर तथा एहसान पुत्र नवाब के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल आरक्षी सोनू को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो रस्से और 9 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद रस्सों का इस्तेमाल गौवंश को ले जाने में किया जाता था। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी एहसान पर भी गौवध अधिनियम, हत्या के प्रयास (पूर्व दर्ज मामला) और अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश के साथ-साथ दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
मथुरा के थाना कोसीकलां पुलिस को बुधवार तड़के बड़ी सफलता मिली। 23 जुलाई को ग्राम ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला में कर्मचारी पर हमला कर गोवंश ले जाने की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें आरक्षी सोनू गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब 12:25 बजे नाले पर बने कूड़ेदान के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में राजू पुत्र जसौन्दी निवासी बुलंदशहर के बाएं पैर तथा एहसान पुत्र नवाब के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल आरक्षी सोनू को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो रस्से और 9 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद रस्सों का इस्तेमाल गौवंश को ले जाने में किया जाता था। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी एहसान पर भी गौवध अधिनियम, हत्या के प्रयास (पूर्व दर्ज मामला) और अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश के साथ-साथ दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!