📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मगरमच्छ ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, नदी से बरामद हुआ शव

  • 11h ago
  • 172 views


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में 12 वर्षीय सुनील सिंह अपने चाचा के साथ खेत पर धान की रोपाई करने गया था। इसी दौरान वह घाघरा नदी किनारे गया, तभी घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे पानी में खींच लिया। चाचा ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे नदी में ले गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और वन विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम और पुलिस ने घंटों तक जाल और अन्य संसाधनों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम बच्चे का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से नदी और जलाशयों के किनारे सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले न जाने देने की अपील की है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now