📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

लोडिंग ई-रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार कैब, चालक की मौके पर मौत, महिला यात्री गंभीर घायल।

  • 10h ago
  • 226 views


हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कैब लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में लदा लोहे का सरिया कैब का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने के आर-पार निकल गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैब में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

शुक्रवार दोपहर गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कैब द्वारका एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक लेन में चल रहे एक लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में लदा लंबा लोहे का सरिया मिसाइल की तरह कैब के अगले हिस्से में घुस गया और चालक के सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गया। चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में कैब में सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत-बचाव दल ने कटर की मदद से सरिए को काटकर चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोडिंग ई-रिक्शा कथित रूप से ओवरटेक लेन में चल रहा था। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कैब की रफ्तार कितनी थी तथा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now