लिव-इन में रह रही विवाहिता को धमकियां, सुरक्षा की मांग लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

  • 46 days ago
  • 274 views


हयातपुर की रहने वाली खुशबू गुरुवार को अपनी सुरक्षा की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने प्रेमी राहुल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

खुशबू का कहना है कि उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और राहुल को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से राहुल के साथ रह रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है।

पीड़िता का यह भी दावा है कि उसने इस मामले में पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां 6 मई 2026 को कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान न किया जाए और सुरक्षा प्रदान की जाए।

इसके बावजूद खुशबू का आरोप है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसने एसएसपी से अपनी और राहुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिजनों द्वारा दी जा रही धमकियों पर रोक लगाने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति पहले भी उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते वह उससे अलग होकर वर्तमान में राहुल के साथ रह रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now