'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में रविवार को एक कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिसके बाद दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कारणों की जांच करेगा। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर