आगरा के दूल्हे से बिहार में शादी, फिर दुल्हन फरार रास्ते में मारपीट कर कैश-गहने भी ले गए

  • 59d Ago 277 Views


आगरा शादी के नाम पर ठगी और लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा से बिहार के गोपालगंज शादी करने पहुंचे युवक की थावे मंदिर में शादी हुई, लेकिन शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन कथित तौर पर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रास्ते में दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और दुल्हन कैश व गहने लेकर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, आगरा निवासी युवक दिलीप कुमार शादी के लिए अपने परिवार के साथ गोपालगंज पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर पहले 1.20 लाख रुपये लिए गए थे। इसके बाद थावे मंदिर परिसर स्थित मैरिज हॉल में शादी की रस्में पूरी हुईं।

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग घर लौट रहे थे। आरोप है कि तुरकहां नहर के पास बाइक सवार चार लोगों ने वाहन को रोककर दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दुल्हन को अपने साथ लेकर आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुल्हन के पास गहने और अन्य सामान भी था, जिसे वह अपने साथ ले गई। घटना के बाद दूल्हा और उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुल्हन कौन थी, शादी कराने वाली महिला की क्या भूमिका थी और फरार हुए लोग कौन थे, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now