भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में संभव दिवस पर पहुंचीं 10 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण

  • 1 day ago
  • 158 views


मथुरा। जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले “संभव” दिवस के तहत मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई का नेतृत्व नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सुनीता कुमारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

भूतेश्वर जोन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अतिक्रमण से संबंधित 2, सफाई से संबंधित 3 और लाइट से संबंधित 1 शिकायत शामिल रही। प्राप्त शिकायतों में से 3 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now