भूतेश्वर क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता जल निगम कर्मी का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

  • 1 day ago
  • 145 views


मथुरा। भूतेश्वर क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान भरतपुर गेट स्थित शंकर वाली गली निवासी कैलाश के रूप में की है। कैलाश जल निगम विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

मृतक के भाई राकेश के अनुसार, कैलाश करीब एक सप्ताह पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की और रिश्तेदारियों में भी जानकारी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

मंगलवार को परिजनों को भूतेश्वर क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कैलाश के रूप में की।

राकेश ने बताया कि करीब दो साल पहले भी कैलाश इसी तरह बिना बताए घर से चले गए थे, हालांकि उस समय वह सकुशल वापस लौट आए थे। इस बार उनकी मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now