संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 3h ago
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड पर चलती बस से यात्री के गिरने का मामला सामने आया है। हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे पातीराम मंदिर के पास हुआ, जहां बस से उतरने के दौरान यात्री अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में यात्री के सिर में गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस देखने में रोडवेज बस जैसी लग रही थी और घटना के समय तेज रफ्तार में थी। बताया गया कि यात्री चलती बस से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल यात्री करीब 10 मिनट तक सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए पास के एक क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शी सलीम के मुताबिक, गनीमत रही कि यात्री बस के नीचे नहीं आया, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। उन्होंने आशंका जताई कि घायल व्यक्ति ने संभवतः शराब का सेवन कर रखा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घायल यात्री की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान और निवास स्थान की जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश और घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के सौंख रोड पर चलती बस से यात्री के गिरने का मामला सामने आया है। हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे पातीराम मंदिर के पास हुआ, जहां बस से उतरने के दौरान यात्री अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में यात्री के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस देखने में रोडवेज बस जैसी लग रही थी और घटना के समय तेज रफ्तार में थी। बताया गया कि यात्री चलती बस से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल यात्री करीब 10 मिनट तक सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए पास के एक क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी सलीम के मुताबिक, गनीमत रही कि यात्री बस के नीचे नहीं आया, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। उन्होंने आशंका जताई कि घायल व्यक्ति ने संभवतः शराब का सेवन कर रखा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायल यात्री की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान और निवास स्थान की जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश और घटना की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!