संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई

  • 3h ago
  • 83 views


मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं पद्मश्री प्रोफेसर एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पुस्तकालय एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और प्रो. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अधिकारियों और पुस्तकालय कर्मचारियों का स्वागत किया।

डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने पुस्तकालयों की बदलती भूमिका, आधुनिक एवं डिजिटल संसाधनों, शोध-सहयोग और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में पुस्तकालयों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पुस्तकालयों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण ज्ञान संसाधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

इस वर्ष राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की विषय-वस्तु “पुस्तकालय: लोगों को जोड़ना, ज्ञान को संरक्षित करना और भविष्य को सशक्त बनाना” रही। कार्यक्रम में पुस्तकालयों को आधुनिक, डिजिटल, विद्यार्थी-केंद्रित और शोधोन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

कार्यक्रम के दौरान इन्फ्लिबनेट केंद्र द्वारा चलाए जा रहे ‘पुस्तकालय से प्रेम करें और ज्ञान पाएं’ अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ज्ञान के संरक्षण, शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज को ज्ञान-आधारित एवं समावेशी बनाने में पुस्तकालयों की भूमिका को रेखांकित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और पुस्तकालय कर्मचारियों ने पुस्तकालयों के निरंतर विकास, ज्ञान के संरक्षण एवं प्रसार तथा शिक्षा और शोध को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. बी. चेट्टी, पुस्तकालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. कंचन कुमार सिंह, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. रेनू गुप्ता, प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता डॉ. गंगाधर हुगर, डॉ. फहीम अख्तर और डॉ. नीलम लोधी सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं पुस्तकालय टीम की ओर से उप-पुस्तकालयाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, आयुर्वेद पुस्तकालयाध्यक्ष राकेश कुमार, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम पचौरी, मेघन श्याम, पुस्तकालय सहायक उत्कर्ष दुबे एवं उत्कर्ष गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

चित्र परिचय: संस्कृति विवि में प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार वर्मा मां सरस्वती एवं प्रो. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now