आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता पर एक साल की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप

  • 1 day ago
  • 125 views


आगरा से स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक पिता पर अपनी करीब एक साल की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम की तलाश के लिए पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को यमुना नदी में उतारा गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ यमुना पुल पर पहुंचा था। आरोप है कि पुल पर पहुंचने के बाद उसने बच्ची को उठाकर यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया।

घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं यमुना नदी में फेंकी गई मासूम बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण तलाश में मुश्किलें सामने आ रही हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now