संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 3h ago
ग्रेटर नोएडा कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। हॉस्टल के एक कमरे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह पहले से ही बंद था। कमरे के अंदर केवल फर्नीचर और कुछ कागजात रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से फर्नीचर और कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।
ग्रेटर नोएडा कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। हॉस्टल के एक कमरे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह पहले से ही बंद था। कमरे के अंदर केवल फर्नीचर और कुछ कागजात रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से फर्नीचर और कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!