समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे की स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

  • 8h ago
  • 144 views


रिपोर्ट - पवन शर्मा/आकाश शर्मा

मथुरा में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के समीप स्थित समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे की मेटल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में तैनात कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आग लगने की सूचना फैक्ट्री संचालक प्रमोद गर्ग कसेरे को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहीं, आग की सूचना मिलने पर पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद से कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में स्टील, लोहे और पीतल के स्क्रैप की छंटाई और कटान का काम किया जाता है, जिसके चलते आग ने काफी तेजी से फैलने का खतरा पैदा कर दिया था।

फैक्ट्री संचालक प्रमोद गर्ग कसेरे के मुताबिक, फैक्ट्री के ऊपर से 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। उनका कहना है कि इसी विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now