Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग! धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में रविवार को एक कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिसके बाद दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कारणों की जांच करेगा। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

Previous News

DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश

Next News

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा! खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल