बैकुंठ विहार कॉलोनी में 800 पौधों का वितरण, जेवीजी फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • 1 day ago
  • 128 views


मथुरा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 5:30 बजे सौख रोड स्थित बैकुंठ विहार कॉलोनी में जेवीजी फाउंडेशन के तत्वावधान में टैनी टॉय स्कूल परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से कॉलोनीवासियों को करीब 800 पौधे वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक घर तक पौधे पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे लोग अपने घरों और आसपास पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा दे सकें।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है। पौधे जहां हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, वहीं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला और पुरुषों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। साथ ही लोगों से अपने आसपास के अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

वहीं स्थानीय महिला एवं पुरुषों ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़े और पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now