मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 15h ago
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट पेशी के दौरान हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने भाई की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शाहजी के भाई लाडले की हत्या आदम ने की थी, जिसके बाद से शाहजी बदला लेने की फिराक में था। जनवरी में आदम के जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। मेडिकल स्टोर कर्मचारी अरशद के माध्यम से दिल्ली समेत चार लोगों को करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी 6 मई को एडीजे कोर्ट में पेशी के दौरान आदम की हत्या करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए लगातार उसकी रेकी कर रहे थे।
पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए अरशद, दिलशाद उर्फ शाहनवाज, सलमान और शाहजी खान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और आदम की फोटो बरामद हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइन पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट पेशी के दौरान हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने भाई की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शाहजी के भाई लाडले की हत्या आदम ने की थी, जिसके बाद से शाहजी बदला लेने की फिराक में था। जनवरी में आदम के जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। मेडिकल स्टोर कर्मचारी अरशद के माध्यम से दिल्ली समेत चार लोगों को करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी 6 मई को एडीजे कोर्ट में पेशी के दौरान आदम की हत्या करने की योजना बना रहे थे और इसके लिए लगातार उसकी रेकी कर रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए अरशद, दिलशाद उर्फ शाहनवाज, सलमान और शाहजी खान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और आदम की फोटो बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!