संभव दिवस में सहायक आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने सुनी फरियादियों कि शिकायते
- 40m ago
किसान सभा मथुरा की जिला कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार खराब मौसम के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि सर्वे रिपोर्ट में दर्ज फसल क्षति की जानकारी किसानों को दी जाए और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही फसल बीमा दिलाने, सरकारी देय, बैंकों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने की भी मांग उठाई गई। किसानों ने 1000 हेक्टेयर या उससे अधिक रकबे वाले गांवों में सरकारी क्रय केंद्र खोलने तथा क्रय केंद्रों पर बारदाना, पल्लेदार, कांटा-बांट, चेक और गेहूं उठान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"0405b584-0c28-409a-a0a6-bb9505739d0a","external_id":null}