खैर में दुष्कर्म कांड के विरोध में व्यापारियों का चक्का जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

  • 49 days ago
  • 269 views


अलीगढ़ के खैर कस्बे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रविवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में व्यापारियों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व अग्रवाल समाज परिषद के अध्यक्ष डिंकल अग्रवाल, चेयरमैन संजय शर्मा और भाजपा नेता विवेक वशिष्ठ सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई।

कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

घटना को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में जुटा रहा। पीड़िता के परिजनों ने भी न्याय की गुहार लगाई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now