ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 4h ago
भगवान शिव की नगरी काशी में आयोजित जगद्गुरु पुरी पीठ शंकराचार्य की प्रश्नोत्तरी सभा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने सभा की मर्यादा भंग करने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में भारी रोष देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार शंकराचार्य जी सभा में श्रद्धालुओं के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इसी दौरान निर्भय आर्य नामक युवक ने प्रश्न पूछने शुरू किए। बताया गया कि शंकराचार्य द्वारा उसके प्रश्नों के तर्कपूर्ण और संतोषजनक उत्तर दिए गए, लेकिन इसके बावजूद युवक लगातार सभा में व्यवधान उत्पन्न करता रहा और कथित रूप से शंकराचार्य परंपरा के प्रति अभद्र टिप्पणियां करने लगा।
सभा में मौजूद श्रद्धालुओं का आरोप है कि युवक ने प्रश्नोत्तरी सभा की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह सभा स्थल के बाहर भी हंगामा करता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने युवक की पहचान करते हुए दावा किया कि वह पूर्व में भी विवादित गतिविधियों और भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चाओं में रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं और युवक के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
बताया गया कि मौके पर मौजूद शिवांश नारायण द्विवेदी नामक श्रद्धालु ने युवक को रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान वह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पड़ा। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर