जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की...
- 15h ago
लुधियाना। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सड़क हादसे में लुधियाना के गांव गुड़े की 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की मौत हो गई। हादसा 7 अगस्त को सिजार क्षेत्र में राजमार्ग-41 और राजमार्ग-13 के चौराहे पर हुआ।
रमनदीप कनाडा की कारागार एवं सुधार सेवा में सुधारक अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। हादसे के समय वह एक महिला कैदी को छोटे वाहन से स्थानांतरित कर रही थीं। इसी दौरान उनके वाहन की सीधी टक्कर एक बड़े मालवाहक ट्रक से हो गई। हादसे में रमनदीप के साथ उनके 57 वर्षीय सहकर्मी निकलास सरबन और 24 वर्षीय महिला कैदी किआरा मुसवा की भी मौके पर मौत हो गई।
रमनदीप करीब चार वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में कनाडा गई थीं और लगभग छह महीने पहले ही उन्हें कारागार विभाग में नौकरी मिली थी। उनकी मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीण अब रमनदीप का पार्थिव शरीर जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कारागार एवं सुधार सेवा के आयुक्त ने हादसे पर दुख जताया है।
लुधियाना। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सड़क हादसे में लुधियाना के गांव गुड़े की 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की मौत हो गई। हादसा 7 अगस्त को सिजार क्षेत्र में राजमार्ग-41 और राजमार्ग-13 के चौराहे पर हुआ। रमनदीप कनाडा की कारागार एवं सुधार सेवा में सुधारक अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। हादसे के समय वह एक महिला कैदी को छोटे वाहन से स्थानांतरित कर रही थीं। इसी दौरान उनके वाहन की सीधी टक्कर एक बड़े मालवाहक ट्रक से हो गई। हादसे में रमनदीप के साथ उनके 57 वर्षीय सहकर्मी निकलास सरबन और 24 वर्षीय महिला कैदी किआरा मुसवा की भी मौके पर मौत हो गई। रमनदीप करीब चार वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में कनाडा गई थीं और लगभग छह महीने पहले ही उन्हें कारागार विभाग में नौकरी मिली थी। उनकी मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीण अब रमनदीप का पार्थिव शरीर जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कारागार एवं सुधार सेवा के आयुक्त ने हादसे पर दुख जताया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!