Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कनाडा में लुधियाना की बेटी की दर्दनाक मौत, कैदी को ले जा रही वैन की ट्रक से टक्कर; 3 की मौत

लुधियाना। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सड़क हादसे में लुधियाना के गांव गुड़े की 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की मौत हो गई। हादसा 7 अगस्त को सिजार क्षेत्र में राजमार्ग-41 और राजमार्ग-13 के चौराहे पर हुआ।

रमनदीप कनाडा की कारागार एवं सुधार सेवा में सुधारक अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। हादसे के समय वह एक महिला कैदी को छोटे वाहन से स्थानांतरित कर रही थीं। इसी दौरान उनके वाहन की सीधी टक्कर एक बड़े मालवाहक ट्रक से हो गई। हादसे में रमनदीप के साथ उनके 57 वर्षीय सहकर्मी निकलास सरबन और 24 वर्षीय महिला कैदी किआरा मुसवा की भी मौके पर मौत हो गई।

रमनदीप करीब चार वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में कनाडा गई थीं और लगभग छह महीने पहले ही उन्हें कारागार विभाग में नौकरी मिली थी। उनकी मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीण अब रमनदीप का पार्थिव शरीर जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और कारागार एवं सुधार सेवा के आयुक्त ने हादसे पर दुख जताया है।

Previous News

अब स्कूलों में IAS-IPS अफसर देंगे छात्रों को करियर टिप्स, योगी सरकार की नई पहल

Next News

मथुरा में पिता की हत्या का आरोप, मां-बेटी और प्रेमी पर शव दफनाने का आरोप; डॉग स्क्वॉड के साथ घर पहुंची पुलिस