मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
बुलंदशहर की कचहरी में शनिवार को बंदर ने अचानक वकील के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया। इस बैग में करीब 2 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे लेकर बंदर तेजी से पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जो दृश्य सामने आया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
एडवोकेट रविंद्र कुमार अपने सहयोगियों आमिर खान और सोहन पाल के साथ स्टांप खरीदने के लिए कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान एक बंदर ने मौका पाकर उनके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर जाकर बैठ गया। बैग छिनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे।
इसी बीच बंदर ने बैग खोल दिया और उसमें रखे नोटों को एक-एक कर पेड़ से नीचे फेंकना शुरू कर दिया। नीचे मौजूद लोग नोटों को इकट्ठा करने में जुट गए और कुछ ही मिनटों में कचहरी परिसर में “नोटों की बारिश” जैसा नजारा बन गया। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अधिकांश रकम वापस मिल गई, लेकिन गिनती में लगभग 8 हजार रुपये कम पाए गए। इसके बाद मौके पर यह चर्चा भी होने लगी कि अफरा-तफरी के दौरान किसी ने नोट उठाकर अपने पास रख लिए।
घटना के बाद वकील रविंद्र कुमार अपने साथियों के साथ वहां से रवाना हो गए, लेकिन यह अनोखा वाकया पूरे दिन कचहरी परिसर और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
बुलंदशहर की कचहरी में शनिवार को बंदर ने अचानक वकील के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया। इस बैग में करीब 2 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे लेकर बंदर तेजी से पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जो दृश्य सामने आया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। एडवोकेट रविंद्र कुमार अपने सहयोगियों आमिर खान और सोहन पाल के साथ स्टांप खरीदने के लिए कचहरी पहुंचे थे। इसी दौरान एक बंदर ने मौका पाकर उनके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर जाकर बैठ गया। बैग छिनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इसी बीच बंदर ने बैग खोल दिया और उसमें रखे नोटों को एक-एक कर पेड़ से नीचे फेंकना शुरू कर दिया। नीचे मौजूद लोग नोटों को इकट्ठा करने में जुट गए और कुछ ही मिनटों में कचहरी परिसर में “नोटों की बारिश” जैसा नजारा बन गया। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अधिकांश रकम वापस मिल गई, लेकिन गिनती में लगभग 8 हजार रुपये कम पाए गए। इसके बाद मौके पर यह चर्चा भी होने लगी कि अफरा-तफरी के दौरान किसी ने नोट उठाकर अपने पास रख लिए। घटना के बाद वकील रविंद्र कुमार अपने साथियों के साथ वहां से रवाना हो गए, लेकिन यह अनोखा वाकया पूरे दिन कचहरी परिसर और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!