जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर! कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 1d Ago 302 Views


राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरमाड़ा इलाके में लोहा मंडी कट के पास दिल्ली से जयपुर की ओर आ रहा एक बेकाबू ट्रेलर हाईवे से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। इस दौरान ट्रेलर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद हाईवे और सर्विस रोड पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों और ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

आखिर ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया और हादसे की असली वजह क्या थी? पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now