IIT कानपुर में गूंजा ‘बोल बम’! छात्रों-प्रोफेसरों ने निकाली कांवड़ यात्रा, गंगाजल से किया महादेव का जलाभिषेक

  • 46d Ago 236 Views


कानपुर। सावन के पावन महीने में IIT कानपुर के छात्रों और फैकल्टी ने अनोखी कांवड़ यात्रा निकाली। संस्थान से जुड़े छात्र, प्रोफेसर और अन्य सदस्यों ने सरसैया घाट से पवित्र गंगाजल लेकर आनंदेश्वर महादेव मंदिर तक यात्रा की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान कांवड़ लेकर चल रहे छात्रों ने ‘बोल बम’ के जयकारे लगाए। यात्रा में IIT कानपुर के कई छात्र और प्रोफेसर शामिल हुए। इस पहल को आस्था, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव के उदाहरण के तौर पर देखा गया।

IIT कानपुर के प्रोफेसर नचिकेता तिवारी ने छात्रों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। साथ ही इसे जल संरक्षण और जल संसाधनों के प्रति जागरूकता से जोड़ने का सुझाव भी दिया गया।

छात्र शिवम त्रिवेदी ने कहा कि आज की Gen-Z और Gen-Alpha पीढ़ी को केवल सोशल मीडिया और तकनीक से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। युवा आधुनिक तकनीक के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं।

यात्रा के दौरान छात्रों ने अनुशासन के साथ सरसैया घाट से आनंदेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा की। मंदिर पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now