ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
वैश्विक तेल संकट और बढ़ती ईंधन खपत के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बड़े औद्योगिक संस्थानों, आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने संबंधी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वर्चुअल मीटिंग, कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के काफिलों में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती करने का भी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक ईंधन खपत को रोकना समय की आवश्यकता है और प्रदेशवासियों को भी इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।
यह फैसला प्रधानमंत्री की उस अपील के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, अनावश्यक यात्रा और खर्चों से बचने तथा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर