हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई में युवक की गोली मारकर हत्या - शराब पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, युवक की मौत

  • 27 days ago
  • 246 views


हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मामला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला ढकपुरा का है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली सोनू पुत्र रामसिंह निवासी ढकपुरा की गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन गंभीर हालत में सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन आगरा ले जाते समय खंदौली टोल टैक्स से पहले रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी युवक अपने साथ चार अन्य लोगों को बुलाकर लाया था और फिर फायरिंग की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now