परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
हाथरस शहर की कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल के पास सड़क किनारे खड़ी एक किआ सोनेट कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कुछ देर पहले ही वहां खड़ी की गई थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। घटना के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर