परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में बुधवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के उपचार और अन्य चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
डीएम ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड कक्ष और अन्य जांच सुविधाओं की भी समीक्षा की और जांच प्रक्रियाओं को समयबद्ध व सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डीएम ने अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और उसकी वर्तमान स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ चालू किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से प्लांट पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते बाहरी स्रोतों पर निर्भरता बनी हुई थी। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है और प्लांट को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर