ग्रेटर नोएडा कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। हॉस्टल के एक कमरे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह पहले से ही बंद था। कमरे के अंदर केवल फर्नीचर और कुछ कागजात रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से फर्नीचर और कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।