सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 8h ago
गोवर्धन कस्बे में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई करते हुए दुकानों पर लगे त्रिपाल हटा दिए और सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
दुकानदारों का कहना है कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेते, लेकिन अचानक हुई कार्रवाई से उनका सामान क्षतिग्रस्त हो गया और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रभावित व्यापारियों में मोहन, बुद्धा, गुड्डी, कन्हैया, भूषण, शेखर, छोटू रतन, गेंदा, मोहन श्याम सहित कई दुकानदार शामिल रहे।
वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
गोवर्धन कस्बे में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई करते हुए दुकानों पर लगे त्रिपाल हटा दिए और सामान बाहर फेंक दिया, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों का कहना है कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेते, लेकिन अचानक हुई कार्रवाई से उनका सामान क्षतिग्रस्त हो गया और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रभावित व्यापारियों में मोहन, बुद्धा, गुड्डी, कन्हैया, भूषण, शेखर, छोटू रतन, गेंदा, मोहन श्याम सहित कई दुकानदार शामिल रहे। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!