गैर जनपद से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हो रही है बदसलूकी।

मुख्यमंत्री की मनसा पर पानी फेर रहे हैं जिम्मेदार।

अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित कर राम भक्तों के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री लगातार अयोध्या में कर रहे हैं विशेष इंतजाम।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा और उनसे किए जाने वाले व्यवहार को लेकर कई बार दिए हैं निर्देश।

अयोध्या पुलिस के मित्र पुलिस के चेहरे को तार तार करते नजर आ रहे हैं हनुमानगढ़ी पर तैनात सुरक्षा कर्मी।

हरियाणा से परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ हुई बदसलूकी।

 श्रद्धालुओं ने पैसा लेकर दर्शन करने का भी लगाया है गंभीर आरोप।

हनुमानगढ़ी मंदिर के गर्भ ग्रह पर लगे सुरक्षा कर्मी पर पैसा लेकर दर्शन कराने का लगाया गंभीर आरोप।

दूर-दराज से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें कई बार कराई गई है दर्ज।

हनुमानगढ़ी मंदिर पर आए दिन श्रद्धालुओं के साथ हो रही है बदसलूकी।

प्रशासन बना मूकदर्शक थाना राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर का मामला।