एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, बच्चों को समय रहते बचाया गया

  • 6h ago
  • 123 views


अलीगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे समद रोड स्थित चांदनिया हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाजी परवेज रोशन जोली के मकान की ऊपरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में लगा एयर कंडीशनर (एसी) शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गया, जिसके बाद आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई।

घटना के समय कमरे में बच्चे मौजूद थे, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही चार से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा नगदी, कपड़े, डबल बेड, सोफा सेट, अलमारी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

आग से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से गर्मी के मौसम में एसी और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने तथा बिजली सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now